बरहेट एडीसी क्लब की और से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहेट: शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सिंगा मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। वहीं टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अंशु कुमार पांडे, थाना प्रभारी पवन कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष राजाराम मरांडी, उपाध्यक्ष मुजीबुर रहमान, प्रखंड संयोजक मंडली सुनीराम हांसदा, प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी सहित अन्य लोगों ने सामूहिक फीता काटकर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया।इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम ने भाग लिया है। जिसमे विजेता टीम को 5 लाख रूपया का नकद राशि और कप तथा उप विजेता टीम को 4 लाख रूपया का नकद राशि एवं कप देकर सम्मानित किया जाएगा।वहीं सेमी फाइनल में पहुंचने वाले टीम को 70 हजार रुपया करके सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।पूरा टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द सीरीज के रूप में मोटर साईकिल तथा बेस्ट गोल कीपर को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा।वहीं मैदान के इर्द गिर्द मेला स्वरूप सजाया गया है, इस मैदान में देश के विभिन्न सूबे के अलावा विदेशी खिलाड़ी भी प्रदर्शन करते हैं। वहीं पहला दिन खेल प्रेमियों की जन सैलाब उमड़ पड़ी।उद्घाटन मैच बहादुरगढ़ बनाम छोटा दुर्गापुर के बीच खेला गया।मौके पर समदा सोरेन, मो अली, समीम अंसारी, सुनील किस्कू, सनाउल्लाह अंसारी सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और