बर्ड हिट के कारण इंडिगो की विमान रात में वाराणसी डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वाराणसी: गोरखपुर से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-437 रविवार रात पक्षी (बर्ड हिट) से टकराने के कारण लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी में डायवर्ट कर दी गई। इस विमान में 216 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित उतारा गया।एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के अगले हिस्से में पक्षी टकराया, जिससे नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा। विमान की प्रारंभिक तकनीकी जांच में नोज सेक्शन में हल्की दरार मिली। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और सुरक्षा के मद्देनजर विमान को निकटतम हवाई अड्डे वाराणसी में सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद पायलट ने सुरक्षा कारणों से आगे उड़ान संचालित करने से इंकार कर दिया। गोरखपुर से बेंगलुरु की यह उड़ान रद्द कर दी गई। रात करीब 8:45 बजे सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। यात्रियों को विभिन्न होटलों में ठहराया गया है। तकनीकी टीम द्वारा पूरी जांच के बाद अगली उड़ान के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और