बासुकीनाथ में जलार्पण के बाद एक महिला डाक बम की बिगड़ी तबियत, PJMCH में डॉ ने किया मृत घोषित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दुमका : सावन का पावन महीना शिव उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है. यही वजह है कि सावन के पावन महीने में प्रतिदिन लाखों शिव भक्त देवघर के बाबा बैद्यनाथ और दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंच कर जलार्पण करते है. हाल के वर्षों में डाक कांवड़ियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. जिसे डाक बम के रूप में जाना जाता है और जल उठाने के 24 घंटे के अंदर जलार्पण करना होता है. काफी संख्या में श्रद्धालु डाक बम के रूप में बिहार के सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करते है जबकि कई ऐसे शिव भक्त है जो भागलपुर के बरारी गंगा घाट से जल भरकर डाक बम के रूप में बासुकीनाथ धाम पहुंच कर फौजदारी बाबा पर जलार्पण करते है. सोमवार को जलार्पण करने रविवार को काफी संख्या डाक बम उठाते हैं जल रविवार को बरारी गंगा घाट से जल भर कर सोमवार को डाक बम के रूप में बासुकीनाथ पहुंचने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी सुविधा के लिए व्यवस्था की जाती है. साथ है मार्ग में कई शिविर भी लगाया जाता है. सेवा भाव से सैकड़ों लोग रात भर सड़कों पर खड़े रहते है. सावन की तीसरी सोमवारी पर हजारों की संख्या में डाक बम बासुकीनाथ धाम पहुंचे. लेकिन जलार्पण के बाद एक महिला डाक बम की मौत हो गई. रामगढ़ के पहाड़पुर की रहने वाली थी सुनीता, मार्च में हुई थी शादी जानकारी के अनुरूप दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड के पहाड़पुर की रहने वाली सुनीता देवी गांव के अन्य लोगों के साथ कल रविवार को बरारी गंगा घाट से जल भर कर डाक बम के रूप में आज सोमवार को बासुकीनाथ धाम पहुंची. एक सौ किलो मीटर से ज्यादा की यात्रा पूरी कर बासुकीनाथ पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ गई. जलार्पण के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मार्च 2025 में उसकी शादी हुई थी. पिछले वर्ष भी वह डाक बम के रूप में बासुकीनाथ धाम में जलार्पण की थी. इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने से संबंधित लिखित आवेदन थाना को दिया. जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक