बिहार कांग्रेस की दिल्ली में मैराथन बैठक, राहुल बोलें स्थानीय मुद्दों पर ज़ोर दें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली इंदिरा भवन में तीन घंटे से ज्यादा मैराथन बैठक की। बैठक में बिहार कांग्रेस के बड़े नेता शामिल रहें। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर दिल्ली में मैराथन बैठक की।बिहार के चक्का जाम के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के साथ गाड़ी में नहीं चढ़ पाने से सुर्खियों में आए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पत्नी रंजीत रंजन (कांग्रेस सांसद) के साथ शामिल हुए। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कांग्रेस हाईकमान ने जोर दिया।पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने बिहार कांग्रेस के नेताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले में जनता को अवगत और जनता के साथ मिलकर जन आंदोलन तैयार करने के लिए कहा। राहुल ने बिहार कांग्रेस के नेताओं को आश्वस्त किया की कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता आपके साथ हैं।बिहार के नेताओं को राहुल गांधी ने सलाह दी कि नेता स्थानीय मुद्दों को पूरी प्रमुखता के साथ उठाएं और मुद्दों को चुनाव के साथ जोड़ें। मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्णय किया गया।बिहार सरकार की कानून- व्यवस्था और जनता से जुड़े मुद्दे पर संघर्ष की रणनीति बनाई गई। प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर अब तक पार्टी की कमेटी गठित नहीं हो पाने पर भी बैठक में चिंता जताई गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और