बिहार चुनाव से पहले जेडीयू में बहुजन लोकदल का विलय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार चुनाव से पहले बहुजन लोक दल का  जेडीयू में विलय हो गया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरकीब आलम अंसारी और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता को जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर तरकीब अंसारी ने नीतीश जिंदाबाद के नारे लाए।जेडीयू में बहुजन लोक दल के विलय की जानकारी देते हुए जेडीयू के सोश मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विट कर लिखा गया कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अब्दुल क़य्यूम अंसारी और परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की जयंती के अवसर पर बहुजन लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब तरकीब आलम अंसारी ने अपने अनेक पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस प्रकार आज विधिवत रूप से बहुजन लोक दल का जदयू में विलय हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सलीम परवेज ने की जबकि संचालन जनाब गुलाम गौस रईन ने किया। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, जनाब इरशाद उल्लाह, जनाब मेजर हैदर इकबाल हैदर, जनाब इरशाद अली आज़ाद, अबिद हुसैन, रेज़ा अली आलम, साबिर अली सिद्दीकी, ओसामा महबूब, शहीद आलम एवं नज़ीर अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक