बिहार बीजेपी प्रमुख बोले – राहुल इस लिए गया जी गए ताकि कांग्रेस को मोक्ष मिले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : सिवान के जसौली में 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होने वाला है और इसको लेकर आज मैदान का जायजा लेने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पहुंचे हुए थे. बीजेपी कार्यालय जब प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे तो उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सीधे तौर पर राहुल गांधी पर पलटवार करना शुरू कर दिया.

दिलीप जायसवाल ने खुले मंच से कहा कि गांधी जी बोले थे जब देश को आजादी मिले तो कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं. अब आ रहे हैं गया जिला में और गया में क्या मिलता है. मोक्ष अब देखिए आप सभी बेचारा राहुल गांधी कितना कांग्रेस का चिंता कर रहा है, इसलिए कांग्रेस को मोक्ष मिले इसका भी चिंता राहुल गांधी कर रहे हैं.प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने यह भी कहा कि कांग्रेस राजस्थान हारे, दिल्ली हारे,महाराष्ट्र हारे, छतीसगढ़ हारे और अब आ रहे है गया. इसलिए कांग्रेस को गया में मिलेगा मोक्ष. बिहार में इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव होने वाला है जिसको लेकर के बीजेपी पूरी तरीके से एक्टिव मूड में दिखाई दे रही है. जसौली के मैदान में जायजा लेने के बाद तमाम नेता सीधे सिवान के चाप गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे और वहां पर तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करने के दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आज राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गया आए है, राहुल गांधी जहां जाते हैं कांग्रेस का नाम डूबने का काम करते हैं. उन्होंने आगे बताया कि ऐसे भी पूरा देश राहुल गांधी को पप्पू बोलता है, पप्पू जी बिहार आए हैं और कांग्रेस को डूबा कर जाने का काम करेंगे.जिस तरीके से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर के पूरा बीजेपी का खेमा मजबूती के साथ दिखाई दे रहा है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और