बिहार में एनआरआई युवक की हत्या, चेन लूटने के दौरान मारी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : बिहार के वैशाली जिले में दिनदहाड़े अपराधियों ने एनआरआई युवक राहुल आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने उसे रोककर सोने की चेन लूटने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानिये पूरा मामला
घटना राजापाकड़ थाना क्षेत्र के उफरौल पावर सबस्टेशन के पास हुई. मृतक राहुल आनंद हाजीपुर के दिग्गी में अपने परिवार के साथ रहता था. शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और चेन लूटने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए.

जाँच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. इलाके में लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. इस वारदात ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. सवाल उठता है कि आखिर दिनदहाड़े हो रही इन घटनाओं पर कब लगाम लगेगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और