बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 35 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना :  बिहार सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 35 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज यहां देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के परियोजना निदेशक मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे धर्मेन्द्र कुमार को निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उपेन्द्र प्रसाद को अपर सचिव, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग बनाया गया है। अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग, नवीन कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. विद्या नन्द सिंह, को निदेशक, हस्तकरघा ( उद्योग विभाग ), सुनील कुमार को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, आदित्य प्रकाश को अपर सचिव, पंचायती राज विभाग, सुहर्ष भगत को निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप, अमन समीर को निदेशक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, मनेश कुमार मीणा को निदेशक, खान, तुषार सिंगला को निदेशक, मत्स्य, विजय कुमार को अपर सचिव, शिक्षा विभाग, मनोज कुमार रजक को अपर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग, धनंजय कुमार को अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग तथा आरिफ अहसन को राज्य परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और