बीजेपी ने लालू यादव पर भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया . सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना ; बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने उन पर बाबा साहब का अपमान करने का आरोप लगाया है. दोनों डिप्टी इसको लेकर उन पर हमलावर हैं. विजय कुमार सिन्हा ने जहां इसे देश के करोड़ों दलितों और पिछड़ों का अपमान बताया है, वहीं सम्राट चौधरी ने माफी मांगने की मांग की है.दरअसल, 11 जून को लालू यादव के 78वें जन्मदिन पर उनके एक समर्थक भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट करने आए थे. उसने बाबा साहब की तस्वीर को आरजेडी चीफ के पैर के पास ही रख दी. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने वीडियो शेयर कर कहा कि यह सिर्फ तस्वीर नहीं, मानसिकता का प्रतीक है. यह दिखाता है कि लालू परिवार दलित समाज और बाबा साहब को हमेशा अपने पैरों तले रखना चाहता है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दुर्भाग्य नहीं, शर्मनाक भी है. धिक्कार है लालू यादव और उनके परिवार की उस सोच पर, जो बाबा साहब के आत्म-सम्मान को इस तरह रौंदती हैवहीं, सम्राट चौधरी ने भी लालू प्रसाद यादव पर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन के मौके पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को उन्होंने अपने चरण के पास रखवाया, यह दलित के प्रति अपमान है और दलित समाज के लोग लालू यादव को माफ नहीं करेंगे. पहले भी आरजेडी अध्यक्ष ने कई महापुरुषों का अपमान किया है.लालू प्रसाद यादव को सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए. लालू प्रसाद यादव खुद को लोकतंत्र के राजा के रूप में प्रस्तुत करते हैं. पिछड़ों अति पिछड़ों और दलितों को अपमानित करना लालू प्रसाद यादव के डीएनए में है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और