बीडीओ सह सीओ ने चुनाव को लेकर चेकपोस्ट का किया निरीक्षण,दिशा-निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतर्राज्यीय व अंतरजिला चेकपोस्ट सक्रिय है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निदेशानुसार सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब,पैसा, शड्रग्स व किसी प्रकार के संदिग्ध वस्तुओं का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके। इस बावत प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसके लिए 24 घंटे सघनता से सभी प्रकार के वाहनों की जांच की जा रही है। रविवार के रात बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में स्थापित चेकनाका का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार राधानगर हाईस्कूल के निकट शिवानीपुर, प्राणपुर फेरीघाट व राधानगर गंगा नदी घाट पर स्थापित चेकनाका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेकनाका पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने चेकनाका में मौजूद दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी को नियमित रूप से वाहन जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आवागमन कर रहे लोगों पर कड़ी नजर रखने की बात कही। मौके पर निर्वाचन नोडल गगन बापू,दण्डाधिकारी मनावर हुसैन व सद्दाम हुसैन समेत आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और