बेगूसराय में फर्जी क्लीनिकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई सील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
डेस्क : बेगूसराय में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिकों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. तेघड़ा थाना क्षेत्र में बिना संसाधन और योग्य चिकित्सकों के चल रहे तीन निजी क्लीनिक और एक अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया. यह कार्रवाई एसडीओ के नेतृत्व में हुई है, जिसमें बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौजूद रहे.
कार्रवाई में सील किए गए केंद्र:
•आरोग्यम उपचार केंद्र
•उज्ज्वल जीवन हॉस्पिटल
•शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर क्लीनिक
•प्रिंस मेडिकल दुकान (बंद कराया गया)
•भारतीय स्टेट बैंक तेघड़ा के सामने संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र
एसडीओ ने ड्रग्स इंस्पेक्टर को जांच के आदेश भी दिए. इस दौरान तीनों क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड केंद्र में कार्यरत कर्मी नियमों के खिलाफ कार्यरत पाए गए. वहीं एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि गलत जांच और इलाज से मरीजों की जान खतरे में पड़ती है, इसलिए डीएम के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक