भाकपा माले ने बिहार चुनाव में झामुमो की सियासी पकड़ कमजोर की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरजेडी को 12 सीटों की सूची सौंपी है. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. बिहार में जेएमएम 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. जेएमएम तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई सीट चाहती है. सूत्रों की मानें तो झामुमो के बाद भाकपा माले ने महागठबंधन में पेंच फंसाया दिया है. भाकपा माले ने आरजेडी के 19 सीटों के ऑफर को ठुकरा दिया है. पार्टी 30 सीटों पर अड़ी है और इन सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपी गई है. बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 12 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी. वहीं सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी दो से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है. झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने राजद को सात सीटें दी थीं. अब जेएमएम बिहार में 12 सीटें चाहती है. ये सब सीटें उन जिलों में है जहां की सीमा झारखंड से लगती है , झामुमो आरजेडी के जरिए बिहार में मजबूत पैठ बना चाहती है । पिछले विस चुनाव में आरजेडी ने हेमंत सोरेन को तर्जी नहीं दी थी । फिर भी हेमंत सोरेन ने चार विधायक पर एक मंत्रिमंडल दी । महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी फाइनल तौर पर घोषित नहीं हुआ है. हालांकि संभावना जताई जा रही है गठबंधन में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी 135-140 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन में कांग्रेस को 50-52 सीटें देने का प्रस्ताव है, लेकिन कांग्रेस कुछ और सीटें मांग रही है. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से सिर्फ 19 पर जीत दर्ज की थी. वहीं, महागठबंधन का हिस्सा बनी मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने 30 सीटों के साथ डिप्टी सीएम की डिमांड रखी है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज के लिए 121 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है . पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं दूसरे फेज में 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग होगी. पहले चरण में पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर जिलों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक