भाजपा अध्यक्ष पद संभालते पहले दिन नितिन नबीन ने कई को जिम्मेदारी सौंपी, विनोद तावड़े को केरल का चुनाव प्रभारी बनाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहली ही दिन कई नियुक्तियां की। नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त करने के साथ उन्हें केरल विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।मंगलवार देर शाम पार्टी के महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी ग्रेटर बेंगलुरु कॉर्पोरेशन चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता राम माधव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सतीश पूनिया और संजय उपाध्याय को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ नितिन नबीन ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नितिन नबीन ने आगामी तेलंगाना नगर निकाय एवं नगर निगम चुनावों के लिए आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, अशोक परनामी और रेखा शर्मा को चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और