भाजपा का बैक ऑफिस बन गया है चुनाव आयोगः खड़गे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह अब भाजपा का “बैक ऑफिस” बन गया है। खड़गे ने कहा कि चुनाव आयोग ने वोटर फ्रॉड मामले से जुड़ी अहम जानकारी देना बंद कर दिया है। खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मई 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम हटाए गए थे। जांच एजेंसियों ने 5,994 फर्जी आवेदन पकड़े थे, जो बड़े पैमाने पर वोटरों को हटाने का सबूत थे। शुरुआत में चुनाव आयोग ने कुछ दस्तावेज साझा किए, लेकिन बाद में भाजपा के दबाव में आकर जानकारी देने से इनकार कर दिया। खड़गे ने चेतावनी दी कि इस तरह असली गुनहगार बच सकते हैं। खड़गे ने कहा, “हमने शुरू में चुनाव आयोग से सबूत मांगे थे, लेकिन अब वह भाजपा के दबाव में जानकारी रोक रहा है। यह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।” चुनाव आयोग ने खड़गे के आरोपों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि पहले आयोग ने कांग्रेस के वोट चोरी के दावों को बेबुनियाद करार दिया था। इससे पहले, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनावों के बाद वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने दावा किया कि मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट न देने से यह स्पष्ट हुआ कि चुनाव आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव चोरी में मदद की। राहुल ने कहा कि इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सचेत रहने और अपने मताधिकार के लिए सजग रहने का संदेश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक