भारतीय फुटबॉल टीम का भविष्य अधर में, 13 महीने के अंदर दूसरे कोच मनोलो मार्केज ने छोड़ा पद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली ; भारतीय फुटबॉल टीम के कोच मनोलो मार्केज ने अखिल भारतीय फुटबॉल संघ के साथ आपसी सहमति से पद से इस्तीफा दे दिया है। 13 महीने के अंदर दूसरे कोच ने भारतीय फुटबॉल टीम से नाता तोड़ लिया है। इससे पहले स्टिमैक को राष्ट्रीय संघ ने पिछले साल कोच पद से बर्खास्त किया था। 55 वर्षीय मार्केज को पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। एआईएफएफ ने उन्हें तीन साल के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया था। हालांकि, अचानक से उन्होंने एआईएफएफ से आपसी सहमति के बाद इस्तीफा दे दिया।   वहीं एआईएफएफ के उप महासचिव के सत्यनारायण ने पीटीआई को बताया कि, एआईएफएफ और मनोलो ने दोनों पक्षों पर कोी वित्तीय प्रभाव डाले बिना आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इसलिए उन्हें भारत के कोत के पद से मुक्त कर दिया गया है। एआईएफएफ जल्द ही मुख्य कोच के पद के लिए विज्ञापन देगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और