भारत में फिर बढ़ेगा चीता परिवार, बोत्सवाना से दिसंबर में आएंगे आठ चीते

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली ; भारत में चीतों के पुनर्वास प्रयासों को एक नई दिशा देने के लिये अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आठ चीते भारत लाए जाएंगे। इन चीतों को दिसंबर के दूसरे हफ्ते बोत्सवाना से लाया जाएगा। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को जानकारी दी कि भारत में चीते की स्थिति संतोषजनक है। चीतों के पुनर्वास प्रयासों के तहत अब इसकी तीसरी पीढ़ी भी आ गई है। मुखी भारत में जन्मी पहली चीता है जिसने वयस्कता हासिल की है और यह भारत के प्रोजेक्ट चीता की एक बड़ी सफलता है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि दिसबंर के मध्य में अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आठ चीते भारत लाए जा रहे हैं। उनके भारत लाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन आठों चीतों को वहां क्वारंटीन कर दिया गया है। भारत लाए जाने पर सभी आठों चीतों को कूनों नेशनल पार्क में रखा जाएगा। उन्हें नियमों के अनुसार 90 दिनों तक क्वारंटीन और निगरानी में रखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत में वर्तमान में कुल 27 चीते हैं जो दो मुख्य स्थानों पर हैं। कूनो (24) और गांधीसागर (3)। इनमें 11 चीते नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे, और 16 चीते भारत में ही पैदा हुए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और