भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : कुशल राजनीतिज्ञ,प्रशासक,भाषाविद,कवि, पत्रकार,लेखक पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।
पाकुड़ नगर के अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद पर प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोरेन एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष-सह- राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद मौजूद थे।इस अवसर पर जनसंघ के जमाने के कार्यकर्ताओं पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सच्चिदानंद तिवारी को साल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर को सम्मानित कर अटल की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय ने किया।
सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराया तदोपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रदान कर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर अटल चौक पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें अटल जी के जीवनी और उनके सरकार के स्वर्णिम कार्यकाल पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद ने कहा कि भारतीय राजनीति के पटल पर मुल्यों एवं आदर्शों की राजनीतिक स्थापित कर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले भाजपा के पितृ पुरूष करोड़ कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वामी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हम सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं।अटल बिहारी के नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते हुए देखा है। ग्रामीण भारत की मजबूत नींव रखने वाले सदा अटल जी सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
दुमका लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा अटल बिहारी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।सुशासन का अर्थ लोगों को इस तरह से सेवा करना है जिससे उनकी सभी अपेक्षाएं संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत पूरी करना है।इसका प्रमुख उद्देश्य सरकार के नीतियां और नेतृत्व प्रभावित ढंग से लागू करने के साथ-साथ अटल बिहारी की नीतियां और नेतृत्व और दिशा निर्देशन आज भी सरकारों को आज की भावी पीढ़ियां प्रेरणा और आदर्श की तरह काम करते हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार सबका साथ-सबका विकास के साथ उनके सपनों को सुशासन के साथ साकार कर रही है।
कार्यक्रम में अटल बिहारी के दो कविताओं का गायन सुदीप त्रिवेदी ने किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जदयू जिलाध्यक्ष गौतम मंडल,धर्मेंद्र त्रिवेदी रूपेश भगत,सुशील साहा,पंकज साह,विक्रम मिश्रा,गोपी दुबे,मिथिलेश मंडल,मनोरमा देवी,प्राची चौधरी,निधि गुप्ता,बेला मजूमदार,प्रवीण मंडल,धर्मेंद्र साह,राजेश डोकानियां, संजीत मुखर्जी,राजा अंसारी,भुट्टू कुनाय,राणा शुक्ला,विश्वनाथ प्रसाद भगत,नौकोड़ी दास,श्यामल गोस्वामी, डॉ• इमदादुल शेख,सादेकुल शेख,मो• अफजल,मो• मुस्ताक,मो• शमशाद पप्पू अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और