भारत-सिंगापुर ने स्वास्थ्य, कौशल और सेमीकंडक्टर सहयोग को दी नई गति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : भारत-सिंगापुर के बीच यहां बुधवार को सम्पन्न (आईएसएमआर) में दोनों पक्षों के बीच स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था और सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र में विकास सहयोग पर सहमति बनी।सम्मेलन में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय दल और सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री एवं व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग ने अपने दल का नेतृत्व किया।भारतीय दल में श्रीमती सीतारमण के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल थे।वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने आईएसएमआर के तहत सहयोग और समन्यवय के लिए निर्धारित गए छह स्तंभों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें , डिजिटलीकरण, कौशल विकास, पारिस्थितिकी की दृष्टि से विकास के स्वस्थ मार्ग , स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा, उन्नत विनिर्माण और सम्पर्क सुविधाओं को मजबूत बनाने के विषय शामिल हैं।चर्चा के दौरान भारतीय दल ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2024 में सिंगापुर यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया है।सिंगापुर की ओर से वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वय मंत्री एवं गृह मंत्री के षणमुगम, विदेश मंत्री विवियन बाला , डिजिटल विकास एवं सूचना मंत्री एवं गृह मंत्री सुश्री जॉसेफीनी तेओ योग ली मिन, जनशक्ति मंत्री एवं व्यापार एवं उद्योग मंत्री टैन सी लेंग और कार्यवाहक परिवहन मंत्री एवं वरिष्ठ वित्त राज्य मंत्री जेफरी सिओ ने भी बैठक में भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और