मंडल कारा साहिबगंज में बुधवार की सुबह छापामारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:बुधवार को विधानसभा चुनाव -2024 को लेकर मंडल कारा साहिबगंज में सुबह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती के द्वारा छापामारी की गई।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा आठ दलों का गठन किया गया। जिनके नेतृत्व में अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनील किस्कू,जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, कार्यपालक दंडाधिकारी सी, के, दास, सदर सीडीपीओ किशोर तिर्की, नगर थाना, जिरवाबाडी़ थाना प्रभारी उपस्थित थे। छापेमारी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं हुई बरामद।उपायुक्त के द्वारा जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा से सभी वार्ड में छापामारी के दौरान अपनी नज़र बनाए रखें थें।जांच के दौरान जेल के अंदर किसी भी प्रकार की होने वाली आपराधिक घटनाओं के लिए साजिश और अन्य किसी अवैध गतिविधि, अवैध समाग्रियों को चेक किया गया।वहीं छापामारी में फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई । उपायुक्त के द्वारा जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन , को जेल परिसर में निगरानी रखने के साथ कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और