मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इटकी में स्वास्थ्य मेला का किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शनिवार को इटकी प्रखंड में एक ओर जहां प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया, वहीं खंभा गांव में ग्रामीणों को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार का भरोसा दिलाया। मंत्री ने इटकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन कर विभिन्न स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इटकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में उन्नत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से कई बार चर्चा हो चुकी है। इटकी के बाद मंत्री ने विधायक निधि से खंभा गांव में धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास किया। साथ ही जामुन पतरा में श्मशान घाट शेड, गुलाम टोली में नाली निर्माण तथा टीकरा टोली में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जंगली और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण खंभा गांव में बुनियादी विकास कार्यों की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धुमकुड़िया भवन केवल एक संरचना नहीं होगा, बल्कि यह परंपरा, संस्कृति, गीत-संगीत, नृत्य और शिक्षा को बढ़ावा देने का केंद्र बनेगा, जहां रात्रि पाठशाला जैसी गतिविधियों का संचालन भी किया जा सकेगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और