मनरेगा में कथित संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, 5 जनवरी को राज्यव्यापी पदयात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बोर्ड निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन एवं विभाग के अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में मनरेगा का नाम बदलने पर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मनरेगा ड्राफ्ट कमेटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (नेशनल एडवाइजरी काउंसिल-नैक) के प्रमुख सदस्य ज्यां द्रेज शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव राकेश सिन्हा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मनरेगा में तब्दिली करने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि 3 जनवरी को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस वार्ता आहूत की जाएगी। इसके बाद 5 जनवरी को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से पदयात्रा करते हुए कांग्रेस के कार्यकता और नेता लोकभवन पहुंचेंगे जहां यह पदयात्रा सभा में तब्दील हो जायेगी।

वहीं बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस हर कीमत पर मनरेगा की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं, बल्कि भारत के संविधान से मिला काम का अधिकार है। कमलेश ने कहा कि ग्रामीण मजदूरों के सम्मान और रोजगार के लिए पार्टी संघर्ष करेगी। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना और मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और