ममता राज में भाजपा नेताओं की सुरक्षा खतरे में : समीर उरांव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : ममता सरकार में भाजपा नेताओं की जान सुरक्षित नहीं : समीर उरांव रांची, भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उरांव ने कहा कि ममता सरकार में सत्ता संपोषित गुंडागर्दी हावी है। आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। आम-खास सभी भयभीत और परेशान हैं। बहन-बेटियां असुरक्षित हैं। उन्होंने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज पश्चिम बंगाल के जनजाति क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन तबाह हो चुका है। कुच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, सिलिगुड़ी जैसे क्षेत्र के चाय बागान सहित अन्य जगहों में बड़ी तबाही हुई है। ऐसे में एक जन प्रतिनिधि के नाते मालदा के सांसद खगेन मुर्मू जनता के दुखदर्द को बांटने जा रहे थे। ऐसे में नागड़ा काटा के पास सांसद के ऊपर टीएमसी के गुंडों द्वारा कातिलाना हमला किया गया। वे ईश्वर की कृपा से जान बचा पाए। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में जंगलराज व्याप्त है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता मद में गुंडों को पोश रही हैं। उरांव ने सांसद के ऊपर हुए हमले की उच्च स्तरीय जांच कराकर अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक