महागठबंधन में अंदरूनी कलह: बिहार की 12 सीटों पर साथी दल आमने-सामने

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर गतिरोध अब ‘दोस्ताना लड़ाई’ के रूप में खुलकर सामने आ गया है. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा 143 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद, गठबंधन के प्रमुख घटक दल आरजेडी, कांग्रेस और सीपीआई 12 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आ रहे हैं यूं तो दावा है कि महागठबंधन के दल पूरी एकजुटता के साथ एक दूसरे के साथ हैं, परंतु सीटों को लेकर मचे घमासान ने महागठबंधन की एकता पर सवाल खड़े किए हैं। छह सीटों पर कांग्रेस-राजद, चार सीटों पर कांग्रेस-सीपीएम और दो सीटों पर राजद-वीआईपी आमने-सामने है। जिन सीटों पर राजद और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे, उनमें वैशाली, कहलगांव, सुल्तानगंज, सिकंदरा, नरकटियागंज और वारसलीगंज की सीटें शामिल हैं। महागठबंधन को इन सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देना था। वहीं वे आपस में ही लड़ते नजर आएंगे।

बछवाड़ा, बिहार शरीफ, राजापाकर और करगहर में कांग्रेस-सीपीआई एक दूसरे के खिलाफ लड़ते दिखेंगे, जबकि बाबू बरही और चैनपुर में राजद-विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी आपस में उलझेंगे। महागठबंधन दलों में आपस में चल रही खींचतान ने मतदाताओं को भ्रमित कर रखा है। दिल्ली से लेकर पटना तक दुनियाभर की बैठकें और नेताओं की दिन-रात की मुलाकात भी इनके अंदर की दूरी मिटा नहीं सकी। एक और सीट है बेल्दौर। यह सीट कांग्रेस के खाते में है और कांग्रेस ने मिथिलेश कुमार निषाद को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि राजद ने बेल्दौर सीट आईआईपी पार्टी को दी है। यहां भी टकराव की नौबत बनती दिख रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कम से कम 70 सीटों की मांग की थी, लेकिन राजद ने उसे 52 से 55 सीटों की पेशकश की, जिससे दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेद पैदा हो गया। इसी तरह, वाम दलों ने भी बिहार में 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन का हवाला देते हुए 40 सीटों की मांग की, जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन, भाकपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने क्रमशः 12, 2 और 2 सीटें जीती थीं। मुकेश सहनी की वीआईपी ने भी 40 सीटों की मांग की थी, लेकिन बाद में 15 सीटों पर समझौता हो गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और