महेंद्र सिंह धोनी को मिला ‘Captain Cool’ ट्रेडमार्क

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब कानूनी रूप से “कैप्टन कूल” के नाम से पहचाने जा सकते हैं. धोनी द्वारा इस उपनाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए दी गई अर्जी को मंजूरी मिल गई है और यह अब आधिकारिक रूप से विज्ञापित भी कर दिया गया है. यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है, जो खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोर्ट्स कोचिंग सेवाओं से जुड़ा है. धोनी की ओर से यह कदम न केवल उनकी लोकप्रिय छवि को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि उनके ब्रांड वैल्यू को भी और अधिक मजबूत बनाता है. उनकी वकील मानसी अग्रवाल ने बताया कि यह मामला व्यक्तिगत ब्रांडिंग की अहमियत को उजागर करता है और यह दर्शाता है कि कैसे कोई नाम, यदि सार्वजनिक पहचान बन चुका हो, तो वह पहले से मौजूद ट्रेडमार्क के बावजूद कानूनी मान्यता प्राप्त कर सकता है.हालांकि, “कैप्टन कूल” नाम के ट्रेडमार्क को शुरू में ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 11(1) के तहत आपत्ति का सामना करना पड़ा था. कारण था कि इसी नाम से पहले एक ट्रेडमार्क पहले से रजिस्टर्ड था और नया ट्रेडमार्क भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता था. लेकिन धोनी की टीम ने दलील दी कि यह नाम बीते कई वर्षों से धोनी की सार्वजनिक पहचान बन चुका है, मीडिया, प्रशंसकों और खुद क्रिकेट जगत में इसे व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है. धोनी पक्ष की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि “कैप्टन कूल” अब केवल एक उपनाम नहीं बल्कि धोनी की व्यावसायिक छवि का हिस्सा बन गया है. उनकी प्रसिद्धि, लंबे समय से बनी पहचान और जनमानस में इस नाम की प्रगाढ़ता ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह नाम किसी और के लिए भ्रम का कारण नहीं बनेगा.ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने धोनी की दलीलों को स्वीकार करते हुए यह मान लिया कि “कैप्टन कूल” एक सामान्य शब्द नहीं बल्कि धोनी की पर्सनैलिटी, ब्रांड और छवि का अभिन्न हिस्सा है. इस निर्णय से धोनी को न सिर्फ इस नाम की कानूनी मान्यता मिली है, बल्कि यह एक नज़ीर भी बन गया है.

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और