मांझी ने चिराग पर किया हमला: NDA में प्रेशर पॉलिटिक्स चल रहा है !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क KTN : चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर लड़ने की बात कही है, जिसके बाद एनडीए नेताओं की  बायनबाजी लागातार जारी है. अब उनके इस बयान पर जीतन राम मांझी ने मंगलवार को जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी रैली करके दबाव बनाना चाह रहे हैं, जो कि अनुशासनहीनता है. एनडीए में अनुशासन के साथ रहकर चुनाव लड़ा जाता है. जो ताकतवर होता है वह कहता नहीं है. जीतन राम मांझी ने कहा कि जो मजबूत होता है वो बोलता नहीं है. जो कमजोर है वही बोलता है. जब समय आएगा तो हम अपनी बात रखेंगे. मुझे पता चला है कि 20 गाड़ी राखी जाती है, जिसमें 10 गाड़ी नारा लगाने वाले की होती है. एक जगह 10 गाड़ी जाती है बाकी 10 दूसरे जगह जाकर माहौल बनाती है.  मांझी ने कहा कि मुझे लोकसभा में 2 सीट और 1 राज्यसभा सीट देने की बात थी. पर एक सीट दी गई फिर भी चुप रहे. हम अनुशासित पार्टी है, बोलते नहीं हैं. मांझी ने इशारों में ही चिराग पासवान पर इमामगंज की रैली में नहीं आने पर भी हमला बोला और कहा कि इमामगंज विधानसभा में कुछ लोग बोल कर प्रचार में नहीं आए.दरअसल एनडीए की सभी छोटी पार्टियां अपने-अपने तौर से गठबंधन में दबाव बनाने और खुद को अहम बताने की जुगाड़ में लग गई हैं. चिराग पासवान ने साफ तौर पर 243 सीटों पर लड़ने की बात कह दी तो मांझी ने भी कई बार ज्यादा से ज्यादा सीट पर लड़ने की बात कही है. उधर जेडीयू का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू सबसे मजबूत पार्टी है तो बीजेपी खुद बिहार में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक