मां काली को तालझारी प्रखंड में नम आंखों से विदाई दी 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी:शनिवार को मां काली को तालझारी में नम आंखों से विदाई दी गई। भ्रमण के बाद तालाब में देर शाम तक प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जय मां काली के नारों के साथ श्रद्धालुओं ने मां काली की प्रतिमा का भ्रमण करने के बाद अंतिम विदाई दी। जगह-जगह माता का भव्य स्वागत किया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोग ढ़ोल, बाजे के साथ नाचते गाते तथा मां का जयकारा लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान प्रतिमा के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में भ्रमण में शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह माता की आरती उतारी गई। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों से मां को अंतिम विदाई दी। जिसके बाद तालझारी झरनाटोला स्थित तालाब तट पर पूरे विधि विधान के साथ मां की पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और