मानसून सत्र में हेमंत सरकार को घेरेगी विपक्षी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र को लेकर जहां सत्तापक्ष रणनीति बनाने में जुटा है, वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने के लिए कमर कस चुका है। बीते दिन कांग्रेस विधायक दल और इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, तो आज भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास की दिशा में कम और नाम बदलने की राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से स्थापित क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा रखने पर उन्होंने कहा कि यह महापुरुषों का अपमान है और सरकार ‘मदरसा से टेरेसा तक’ का सफर तय करने में लगी है। जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार धर्मांतरण के नाम पर एक रैकेट चला रही है, जिससे समाज में असंतुलन पैदा हो रहा है। वहीं, लगातार हो रही अतिवृष्टि से किसान त्रस्त हैं, फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बैठक में रिम्स-2 परियोजना, राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था, नगर निगम चुनाव, JSSC CGL और JPSC परीक्षाओं की पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भाजपा का आरोप है कि सरकार अब SI आरक्षण (SIR) पर प्रस्ताव लाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने लैंड जिहाद, लव जिहाद और अब कथित ‘वोट जिहाद’ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। पार्टी की मांग है कि नगर निगम चुनाव में पिछड़े वर्गों को 27% आरक्षण दिया जाए। साथ ही, उन्होंने बिहार चुनाव आयोग के उस फैसले की सराहना की जिसमें एक महीने तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अनुमति दी गई है। भाजपा चाहती है कि यह प्रक्रिया झारखंड में भी हर साल हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और