मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे यात्री से भरे ऑटो पुल से नीचे गिरे, 5 घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के हिमालियन स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नाले में ऑटो पलट गया जिससे 5 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ललमटिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर कासी टोला निवासी संतोष मुर्मू (18), बिहारी मुर्मू (30), सुहागिनी बास्की (17), शिला बास्की (24) बाजे टुडू (60) सभी अपने घर से ऑटो में सवार होकर बोरियो के डुमरिया मैदान आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के जा रहे थे। इसी दौरान हिमालियन स्कूल से छुट्टी होकर बच्चे विद्यालय से बाहर निकल रहे थे इसी दौरान बोआरीजोर की ओर रही यात्री से भरे ऑटो के द्वारा बच्चों को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जाकर पलट गई जिससे 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वही विद्यालय के लापरवाही से बाल बाल बचे विद्यार्थी, विद्यालय से बच्चे निकलने के दौरान सुरक्षा का कोई ख्याल न रखते हुए सभी बच्चे को मेन रोड पर जाने दिया, गनीमत रही है कि ऑटो के चपेट में कोई बच्चे नहीं आए अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इधर सभी घायलों को बोरियो सीएचसी में भर्ती किया गया जहां सीएचसी में मौजूद डॉ. रोहित कुमार मंडल के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संतोष मुर्मू, एवं बाजे टुडू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। वही पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया, व सदर डीएस मुकेश कुमार,ने सभी घायलों को देखने ओर हाल चाल जानने के लिए सदर अस्पताल के वार्डो को जाकर देखा ओर उनका हाल चाल जाना।वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया एवं डीएस मुकेश कुमार ने मिलकर पूरे सदर अस्पताल निरीक्षण किए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और