मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में जाने जाएंगे। इस कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री योगी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के साथ पत्रकारवार्ता कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने न केवल वैश्विक पहचान दी है बल्कि स्वयं को खपा कर 140 करोड़ भारतीयों को एक विश्वास का प्रतीक बनाया है। आजादी के 65 साल में कांग्रेस नेतृत्व व अन्य अस्थिर सरकार के प्रति आम जन का जो विश्वास खंडित हुआ था, पिछले 11 वर्षों में भ्रष्टाचार से मुक्त, तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त, एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला नेतृत्व प्रदान कर भरोसा बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनमानस को साथ लेकर चलने की पहल ने भारत को दुनिया मे अलग पहचान दिलाई है। सबका साथ सबका विकास शासन की नीति का हिस्सा बना है। अब तुष्टिकरण नहीं है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और मिनिमम गवर्नमेंट और मैक्सिमम गवर्नेंस देश ने देखा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत को भी देखा है। अब वह प्रवृति नहीं जो 2014 से पहले होता था कि भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि हम विकास की बात करेंगे लेकिन कोई भारत पर युद्ध थोपेगा तो सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ही जवाब होगा। योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने धारा 370 समाप्त करके एक भारत की परिकल्पना को साकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का मंत्र दिया। पांच प्रण याद कराए। यह पंच प्रण विकसित भारत को साकार कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान को सम्मान दिया गया। इसके लिए 2015 में प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर की तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 1947 से 2014 तक भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था। आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 2027 में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि आज 35 किलोमीटर हाइवे हर दिन बन रहा है। 2014 तक महज 11 किलोमीटर हर दिन बन रहे थे। तीन लाख 80 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण 11 वर्षों में हुआ है। लगभग 55 हजार किलोमीटर हाइवे का विस्तार हुआ है। देश के 30 शहरों में से उत्तर प्रदेश के छह शहरों में मेट्रो चल रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नमो भारत, अमृत भारत, वंदे भारत से लेकर मेट्रो तक का बड़ा काम हुआ। किसानों के लिए सरकार ने कई काम किए हैं। उनकी आमदनी को कई गुना बढ़ाने का काम हुआ है। इसी तरह महिलाओं का सशकितकरण किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल