मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि ब्लर फोटोज से सम्बंधित मामलों में मतदाता सूची में मतदाताओं के फोटो की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सभी बीएलओ अपने बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं की फोटो खींच कर ऐप में अपलोड करें।

मतदाता सूची में कम गुणवत्ता वाले फोटोज से सम्बंधित सभी मामलों का 4 फरवरी तक निष्पादन करना सुनिश्चित करें। श्री कुमार शुक्रवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।  शुक्रवार को निर्वाचन सदन से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस विषय पर सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं की स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली फोटो बीएलओ एप के माध्यम से लेकर एप में अपलोड करना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची में मौजूद फोटो संबंधी त्रुटियों को दूर किया जा सके।  के. रवि कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को अपने बीएलओ की जानकारी होनी चाहिए। इसी तरह हर बीएलओ को अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं की पूरी जानकारी रखना अनिवार्य है। इससे मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और