मुर्मु और राधाकृष्णन ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।श्रीमती मुर्मु ने एक संदेश में कहा, ” दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं जो धन और समृद्धि की देवी हैं।”उन्होंने कहा,” खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है। यह त्योहार वंचितों और ज़रूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है। मैं सभी से सुरक्षित, ज़िम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दिवाली मनाने का आग्रह करती हूं। यह दीपावली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए।श्री राधाकृष्णन ने अपने संदेश में कहा , ” दीपावली के शुभ अवसर पर मैं देश-विदेश में रहनेवाले सभी भारतीयों और भारत के मित्रों को हार्दिकबधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का उत्सव है। दीपावली के अवसर पर उदारता, दान और समावेशिता के मूल्य – जो हमारी सभ्यतागत परंपराओं में गहराई से समाए हुए हैं – और भी स्पष्ट रूप से प्रकट होते हैं जब हम ज़रूरतमंदों और वंचित वर्गों के प्रति अपना सहयोग और समर्थन साझा करते हैं।”उन्होंने कहा ,” इस वर्ष जब हम दीपावली मना रहे हैं आइए हम सभी नकारात्मकता और अधर्म को त्याग दें तथा सकारात्मकता और धर्म को अपनाएं – न केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए, बल्कि राष्ट्र की समग्र प्रगति के लिए भी। जिस प्रकार इस त्यौहार पर हर घर में सामूहिक रूप से जलाए गए दीये रात के आसमान को रोशन करते हैं, उसी प्रकार हमारी लगन और प्रतिबद्धता भारत के सामूहिक विकास में सहायक हो।मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी पर शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और