मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अकील अख्तर के लिए वोट की अपील 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:सोमवार को पाकुड़ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अकिल अख्तर के बेटे डॉ आदिल ने अपने समर्थकों के साथ बरहरवा प्रखंड के कई पंचायतों में सोमवार को बाइक रैली निकाल चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। डॉ आदिल के अगुवाई में बाइक रैली का जत्था श्रीकुंड,प्लासबोना,हरिहरा, नगर में भ्रमण कर जनसम्पर्क अभियान चलाया।लोगों से अगामी 20 नवम्बर को साइकिल चुनाव चिन्ह पर वोट देने की लोगों से अपील की l कहा कि इस बार पाकुड़ विधानसभा में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है, लोगों का कारवां हमारे पार्टी और हमारे प्रत्याशी के साथ दिनों दिन जुड़ने का सिलसिला बढ़ता जा रहा हैं और यह कारवां अब रुकेगा नहीं थमेगा नहीं अपनी मंजिल और अपनी जीत तय करके ही दम लगा।डॉ आदिल ने लोगों से अपील किया कि वह इस बार पाकुड़ को बदलने का मौका दें निश्चित रूप से हमारी जीत होती है तो पाकुड़ बदलेगा, पाकुड़ के लोगों का विकास होगा यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा गांव और पंचायत के गली, मोहल्ले तक के लोगों को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और