मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ दी चार बच्चो को जन्म जन्म लेने वाले बच्चों में एक लड़का और तीन है लड़की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी में कुदरत का अजीबोगरीब करिश्मा देखने को मिला है।जिसे देख-सुन आश्चर्य व्यक्त कर रहे है। दरअसल एक महिला ने मोतिहारी के वात्सल्य नर्सिंग होम एंड IVF सेंटर में एक साथ चार बच्चों के जन्म दी है।जिसमे एक लड़का और तीन लड़की है। उल्लेखनीय है,कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला समेत चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला का प्रसव मोतिहारी के हॉस्पिटल रोड स्थित वात्सल्य नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर में प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ स्वास्तिक सिन्हा और डॉ. अनन्या सिन्हा के साथ उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक सफल ऑपरेशन के बाद कराया है। डॉक्टर अनन्या सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला रंजू देवी मोतिहारी के विसुनपुर ढेकहा निवासी पप्पू कुमार चौधरी की पत्नी है। डॉक्टर अनन्या ने बताया कि ऐसे मामले मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ ही मिलते है,क्योंकि स्वाभाविक रूप से एक साथ चार बच्चों का जन्म बहुत ही कम देखने को मिलता है। फिलहाल जच्चा व बच्चा को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत सामान्य है। परिजनों ने बताया कि रंजू देवी की शादी लगभग पाँच वर्ष पहले हुई थी और यह उनका पहला प्रसव है। चार बच्चों का एक साथ जन्म परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस अनोखी घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी अस्पताल पहुँचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और