मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (शुक्रवार को) राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन ने दी है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने दोनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू एक साथ बैठे दिख रहे हैं। हालांकि, ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी की इस मुलाकात का उद्देश्य क्या था। राष्ट्रपति भवन की तरफ से साझा की गई तस्वीरों में से एक में पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू को Bouquet देते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों आपस में बात करते वक्त मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, सन्न है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज ही नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वीरता, सामाजिक सेवा, खेल, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सेक्टर्स में असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई दी।राष्ट्रपति ने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपनी फैमिली, समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उम्मीद है कि प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से दिए जाने वाले यह पुरस्कार देशभर के सभी बच्चों को प्रेरण देंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और