मोबाइल पर 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमड़ापाड़ा : मोबाइल फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड बरामद किया है।

मामला 21.11.2025 का है। संध्या 07:42 बजे बीओजीओआरओ कंपनी के कर्मचारी मधुसूदन के मोबाइल नंबर 7369049962 पर मोबाइल नंबर 7847817424 से कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 74/2025, दिन 06.12.2025 को धारा 308(3) एवं 308(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय मुर्मू के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है। आरोपी ग्राम जिरली, थाना ललमटिया, जिला गोड्डा का निवासी है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना बोरियो, जिला गोड्डा में कांड संख्या 13/2022, दिन 11.04.2022 को धारा 341, 385, 387, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज रहा है।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लावा कंपनी का छोटा मोबाइल (की-पैड) एवं एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई में अमड़ापाड़ा थाना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम शामिल रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और