मौसम में परिवर्तन, अस्पताल में सर्दी-बुखार की बढ़ी मरीज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : सर्दियों के मौसम का आगमन हो चुका है। ऐसे सर्द-गर्म मौसम के हिसाब से लोग अपने आप को ढाल नहीं पा रहे हैं। जिससे सेहत पर असर पड़ने लगा है। अस्पताल में भी मौसम बदल जाने से कई तरह की बीमारियों की मरीज बढ़ रही हैं। आम दिनों में सदर अस्पताल के ओपीडी में करीब 50 मरीज होते हैं, लेकिन बदलते मौसम के कारण हर रोज अब 100 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मौसम बदलने से अस्पताल में जुखाम, बुखार, खांसी, सिर दर्द, बदन दर्द जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम में बदलाव से डायबिटीजों में भी इजाफा हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि मौसम परिवर्तन से वायरल फीवर का खतरा होता है। सर्दी खांसी के मरीज ज्यादा अस्पताल में आ रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दंत विभाग द्वारा बताया गया सर्द मौसम के आगमन पर दांतों में सेंसटिविटी के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 10 से 12 मरीज अपने दांत के रोगों से परेशान अस्पताल पहुंच रहे हैं। ओपीडी में मरीजों का ईलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मनीष ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण अस्पताल में अभी मरीज की इजाफा हुआ है। ऐसे मौसम में गर्म भोजन करना चाहिए। शाम ढलते ही सर्दहवा चल रही है। घर में रहे या फिर बाहर निकलते समय गर्म कपड़ा लोगों को जरूर पहना चाहिए। बढ़ेगी तो समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि घर में किसी को भी सर्दी, खांसी और बुखार हो तो इन्फेक्शन के खतरे से खुद को बचाएं। मरीज का रुमाल, टॉवेल, मोबाइल का उपयोग नहीं करें। बीमार महसूस होने पर टालने की बजाय तुरंत इलाज करवाएं। सर्द मौसम के आने से बुर्जुगों को सांस की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और