यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मालदा डिविजन का विशेष प्रयास: दीपावली और छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेन सेवा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:मालदा डिवीजन की यात्रा के अनुभव को और बेहतर बनाने का एक और बड़ा कदम। मालदा डिविजन ने दीपावली और छठ पूजा के पावन अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दिनांक 30.अक्टूबर.2024 से 11.नम्बर.2024 तक (13 दिन) साहिबगंज से जमालपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाया जा रहा है। यह ट्रेन, मालदा – किउल इंटरसिटी ट्रेन के तुरंत बाद प्रस्थान करेगी और साथ ही साथ दूसरी तरफ जमालपुर से साहिबगंज के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन ठिक किउल – मालदा इंटरसिटी कि पहले प्रस्थान करेगी। रोजाना मालदा – किउल इंटरसिटी ट्रेन में पहले से ही भीड़ होती है, और इस त्योहारों के दौरान यह भीड़ और बढ़ सकती है। एक तरह से, रेलवे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही सही दिशा में काम कर रहा है। त्योहारों के मौसम में यात्रियों की संख्या बढ़ती है, और इस तरह के प्रबंध निश्चित रूप से भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। स्पेशल ट्रेन की सेवाएं निश्चित रूप से यात्रियों को उनके त्योहार के समय में एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी।
रेलवे का यह कदम दिखाता है कि वे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। आपसे अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने त्योहार को और खास बनाएं।

ट्रेन का विवरण

साहिबगंज, जमालपुर स्पेशल सुबह 09:20 बजे साहिबगंज से प्रस्थान करेगी, भागलपुर में सुबह 11:30 बजे पहुंचेगी, और 10 मिनट की ठहराव के बाद 11:40 बजे जमालपुर के लिए रवाना होगी, जहाँ यह दोपहर 13:25 बजे पहुंचेगी।
वहीं दूसरी तरफ, जामालपुर – साहिबगंज स्पेशल दोपहर 14:30 बजे जामालपुर से प्रस्थान करेगी, भागलपुर में शाम 16:00 बजे पहुंचेगी, और 10 मिनट ठहराव के बाद 16:10 बजे साहिबगंज के लिए रवाना होगी, जहाँ यह शाम 18:35 बजे पहुंचेगी।
वहीं मालदा डिविजन के पदाधिकारी ने सभी यात्रियों से आग्रह करते हैं कि वे साहिबगंज – जमालपुर – साहिबगंज स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और एक सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और