पाकुड़: सोमवार को पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत दादपुर पंचायत के सेजा ग्राम एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी पंचायत भवन में श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह के द्वारा बताया गया कि सभी श्रमिक अपना निबंधन श्रम विभाग में अवश्य करायें एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठावें। उन्होंने बताया कि जो मजदूर राज्य से बाहर काम करने जाते हैं वो अपना निबंधन प्रवासी श्रमिक में अवश्य करायें ताकि सुरक्षित प्रवास हो।इस कार्यशाला में संबंधित पंचायत के मुखिया प्रधान वार्ड सदस्य एवं श्रमिक उपस्थित थे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




