रांची: झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित लटमा रोड के एक अपार्टमेंट (फ्लैट नंबर 106) में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव पंखे से लटके हुए पाए गए। मृतकों में 14 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी शामिल हैं। यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह घटना करीब दो दिन पुरानी हो सकती है। महिला अपने पति ब्रजेश सिंह से अलग रह रही थी और बच्चों के साथ फ्लैट में अकेली रह रही थी। तीन दिनों से वह अपने पति का फोन नहीं उठा रही थी, जिससे चिंतित होकर ब्रजेश सिंह ने रविवार को जगन्नाथपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस जब फ्लैट में पहुंची तो कमरे का नजारा देख सब हैरान रह गए। महिला और दोनों बच्चों के शव पंखे से फंदे पर झूलते पाए गए। मिली जानकारी के अनुसार, ब्रजेश सिंह और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर रांची आ गई थी और अलग रह रही थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि घटना के कारणों की वैज्ञानिक जांच की जा सके। पुलिस ने एहतियातन महिला के पति को हिरासत में लिया है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी पहलुओं—घरेलू कलह, मानसिक तनाव, या किसी दबाव—की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने रांची में सनसनी फैला दी है और अपार्टमेंट परिसर में भय और शोक का माहौल है।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




