रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची शहर के हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत भट्टी चौक के पास रविवार की दोपहर साहिल उर्फ कुरकुरे नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। बताया गया कि साहिल कुछ माह पूर्व जेल से बाहर निकला था। उसे गोली मारने का आरोप अरमान नामक युवक पर लगा है। वारदात के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में भारी बवाल हुआ। मृत युवक के परिजनों गुस्साए लोगों ने हत्या के आरोपी अरमान के घर में तोड़फोड़ मचाई और कई घरेलू सामान में आग लगा दी। लोगों ने नगर निगम के पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की है। वारदात और बवाल की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को लोगों को शांत कराया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूत्रों का कहना है कि साहिल आर्म्स एक्ट में जेल गया था। दूसरी तरफ पूर्व पार्षद असलम भी दूसरे आपराधिक मामले में जेल में थे। जेल में साहिल और असलम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले साहिल और असलम दोनों जमानत पर जेल से बाहर आए थे। आरोप है कि असलम के भाई आसिफ की ओर से साहिल को लगातार धमकी दी जा रही थी। मृतक साहिल के घरवालों ने हत्याकांड की साजिश में असलम और उसके भाई आसिफ की अंतर्लिप्तता का आरोप लगाया है। बताया गया कि रविवार की दोपहर अरमान नामक युवक ने साहिल को भट्टी चौक के पास बुलाया और गोली मारकर फरार हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है। मामले की तहकीकात जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और