रांची में चार घंटे में दो मुठभेड़, दो अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची में सोमवार को पांच घंटे के भीतर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में पुलिस की गोली से दो अपराधी घायल हुए हैं। इनके अलावा मौके से तीन अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों घटनाओं के बाद कई हथियार बरामद किए गए हैं।पहली घटना सोमवार सुबह तुपुदाना-बालसिरिंग इलाके में हुई। यहां कुख्यात सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधी बड़ी घटना अंजाम देने के इरादे से इकट्ठा हुए थे। एसएसपी राकेश रंजन को इसकी सूचना मिली। उन्होंने तुरंत स्पेशल टीम मौके पर भेजी। बालसिरिंग पहाड़ के पास पुलिस को देखते ही अपराधी गोली चलाने लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह से जुड़ा अपराधी आफताब घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए।पुलिस जांच में सामने आया कि घायल अपराधी आफताब डोरंडा के कुसई कॉलोनी में हुई हालिया गोलीबारी में शामिल था, जिसे रंगदारी वसूली और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था। रांची एसएसपी राकेश रंजन के अनुसार, गिरोह शहर में बिल्डरों और कारोबारियों से रंगदारी वसूली के लिए लगातार दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।दूसरी मुठभेड़ मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रभात राम गोली लगने से घायल हो गया। मौके से उसके साथी संजय राम को भी गिरफ्तार कर किया गया। मौके से एक कार्बाइन, पिस्टल और बाइक बरामद की गई है। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने घटना की पुष्टि की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रभात राम गिरोह रंगदारी वसूली करने पहुंचा है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में गश्त बढ़ाई। जांच के दौरान जब बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रभात राम घायल हुआ। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ईंट-भट्ठा और कोयला कारोबारियों से अवैध वसूली करता था और भय फैलाने के लिए फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देता था।एसएसपी राकेश रंजन ने कहा है, “अपराधियों के पास अब दो ही रास्ते हैं-या तो आत्मसमर्पण करें या पुलिस की गोली खाने को तैयार रहें।”उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 अक्टूबर को खलारी थाना क्षेत्र में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें गैंग के दो सदस्य साजन अंसारी और अमित गुप्ता घायल हुए थे, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था। उस कार्रवाई में भी पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और