रांची में जमीन कारोबारी ने की आत्महत्या की कोशिश, सीने में गोली लगने से हालत गंभीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में रहने वाले एक जमीन कारोबारी कैशर अमीन ने शनिवार को आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 

कैसर के दोस्तों ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह (कैशर) अपने घर में ही थे कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. लोग जब दौड़कर कैशर के पास पहुंचे तो उसके सीने से खून निकल रहा था और उसकी लाइसेंसी पिस्टल पास में ही पड़ी हुई थी. कैशर को घायल अवस्था में देखकर उसके घर में चीख पुकार मच गई. जल्दबाजी में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कैशर की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है। साथ ही एफएसएल टीम ने कमरे और हथियार की जांच की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली चलने की स्थिति क्या थी।

 

परिजनों और दोस्तों के अनुसार, कैशर पिछले कुछ समय से गहरे डिप्रेशन में थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि गोली निकालने के लिए ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और