रांची में जुटेंगे देश-दुनिया के पर्वतारोही, होगी जलवायु और साइबर सुरक्षा पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राजधानी रांची 3 और 4 अगस्त को एक ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बनने जा रही है। हिमालयन कॉन्क्लेव 2025 – एवरेस्ट समिट 3.0 का आयोजन शौर्य सभागार में किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 25 से अधिक नामचीन पर्वतारोही हिस्सा लेंगे। यह आयोजन i3 फाउंडेशन, साइबर पीस और झारखंड वन विभाग के सहयोग से हो रहा है। कॉन्क्लेव की सबसे खास अतिथि होंगी छॉज़िन आंगमो, जिन्होंने 100% दृष्टिबाधित होते हुए 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट फतह कर एक नया इतिहास रचा। उनके साथ मंच साझा करेंगे कई प्रेरणादायक हस्तियां जैसे – जमलिंग तेनजिंग नॉर्गे (तेनजिंग नॉर्गे के पुत्र), सत्यरूप सिद्धांत (दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही जिन्होंने 7 समिट और 7 ज्वालामुखी फतह किए), देबराज दत्ता, शरद कुलकर्णी, सत्यदीप गुप्ता और रुद्र प्रसाद। कॉन्क्लेव में पर्वतारोहण के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। तीन अगस्त को IMF माउंटेन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा, जिसमें 10 राज्यों की 14 पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। चार अगस्त को पूरे दिन चलने वाले मुख्य सम्मेलन में संघर्ष, नेतृत्व और बदलाव की कहानियां साझा की जाएंगी। यह आयोजन युवाओं, छात्रों, नीति-निर्माताओं और साहसिक प्रेमियों के लिए प्रेरणा का बड़ा मंच बनेगा। i3 फाउंडेशन के संस्थापक राजीव गुप्ता ने कहा, “यह सिर्फ एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। हम चाहते हैं कि झारखंड के लोग इन पर्वत योद्धाओं से सीखें कि कैसे बार-बार गिरकर भी पहाड़ों की तरह डटकर खड़ा होना है।” हिमालयन कॉन्क्लेव 2025 सभी के लिए खुला है — जो ऊंचाइयों तक पहुंचने का सपना देखते हैं। इस अवसर पर आईएफएस अशोक कुमार,रविरंजन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और