रांची में सरहुल पर्व की तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची में सरहुल पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. शुक्रवार को रांची के उपायुक्त (डीसी) हातमा सरना स्थल पहुंचे और शोभायात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की.

व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश

इस दौरान जगलाल पाहन ने डीसी से अनुरोध किया कि शोभायात्रा के सुचारू संचालन के लिए लाइटिंग, जलापूर्ति और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं. डीसी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सरहुल शोभायात्रा हातमा सरना स्थल से निकलेगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पर्व को लेकर सरना धर्मावलंबियों में खासा उत्साह है. श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रकृति की आराधना करेंगे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और