रांची में सीमेंट कारोबारी पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, हालत नाजुक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची के कटहल मोड़ इलाके में बुधवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने एक सीमेंट कारोबारी राधेश्याम साहू पर अंधाधुंध फायरिंग की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

45 वर्षीय राधेश्याम साहू कटहल मोड़ मार्केट एरिया में शांभवी इंटरप्राइजेज  नामक छड़-सीमेंट की दुकान चलाते हैं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  वह अपनी दुकान के बाहर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। बिना किसी बातचीत या विवाद के दोनों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से राधेश्याम साहू को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार,  उन्हें पांच से छह गोलियां लगी हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही रांची पुलिस के वरिष्ठ अफसर और इलाके के थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कई खाली खोखे बरामद किए गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी करने वाले अपराधियों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर उनकी तलाश शुरू की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों के प्रकार का भी पता लगाया जा रहा है।

इस बात की जांच की जा रही है कि राधेश्याम की किसी से व्यावसायिक या निजी रंजिश तो नहीं थी। परिवार के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। कटहल मोड़ व्यस्त व्यावसायिक इलाका है। वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यावसायिक संगठनों ने पुलिस से हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और