रांची विश्वविद्यालय में डिग्री वितरण को लेकर विद्यार्थियों की भीड़, ऑनलाइन सिस्टम ने बढ़ाई परेशानी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : रांची विश्वविद्यालय परिसर इन दिनों स्नातक और स्नातकोत्तर की बैकलॉग डिग्री निकालने के लिए विद्यार्थियों से खचाखच भरा हुआ है। रोजाना सैकड़ों छात्र कार्यालय पहुंच रहे हैं, क्योंकि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में मूल प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ महीने पहले डिग्री वितरण और चालान भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने का वादा किया था, लेकिन यह अब तक केवल कागजों में ही सिमटी है। ठोस पहल न होने के कारण छात्र घंटों कतार में खड़े रह रहे हैं। छात्र शिकायत कर रहे हैं कि चालान भुगतान के लिए बैंक लाइन, विश्वविद्यालय काउंटर और प्रमाणपत्र लेने में दो से तीन हफ्ते लग जाते हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को भी कई कर्मचारी कार्यालय में मौजूद रहे और आवेदन निपटाने में जुटे रहे। इसके बावजूद काउंटर पर भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू सुदेश कुमार साहू ने कहा, “अचानक डिग्री की मांग बढ़ने के कारण काम का दबाव बहुत अधिक है। हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी छात्रों को शीघ्र प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाए। विश्वविद्यालय ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और