रांची: सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत ढही, मलबे में दबकर एक छात्र की मौत, तीन घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग ढह गई है। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक घायल हो गए हैं। मृतक का शव निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बिल्डिंग के मलवे में दबे रहने की वजह से शव को निकालने में परेशानी हो रही है। वहीं लोगों में खौफ भी है कि अगर शव को निकालने जाएंगे तो स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी ढह सकता है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पिस्का मोड़ के टांगर टोली में स्थित प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग ढह गई है। आसपास के कुछ लोग वहां सोए हुए थे। जो बिल्डिंग ढहने पर उसकी चपेट में आ गए। इसमें सुरेश बैठा नाम के एक व्यक्ति की मलवे में दबकर मौत हो गई है। जबकि प्रीतम तिर्की, मनीष वर्मा और रोहित उराव घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुखदेव नगर थाना की पुलिस पहुंचकर इस पूरे घटना की जानकारी ले रही है। वहीं शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर खासा आक्रोश है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित एवं घायलों को नियमानुसार उचित मुआवजा देने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया गया है. भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही जिला प्रशासन द्वारा इसे उपयोग के लिए अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया था. सुरक्षा की दृष्टि से अब इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से उक्त विद्यालय भवन के परिसर में प्रवेश न करें. भवन पूरी तरह असुरक्षित है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक