पटना:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी मजबूत भूमिका निभाने के लिए सत्ता की विसात बिछा दी है . पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई. बैठक के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पटना पहुंचे. बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस-आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD जैसी पार्टियों का केवल एक ही उद्देश्य होता हैं, सत्ता में बने रहना. राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में देश की अंतर्आत्मा को झकझोर देने वाला दृश्य सबने देखा था। लालू यादव के जन्मदिन पर आंबेडकर की तस्वीर आरजेडी सुप्रीमो के पैरों के पास रखी गई थी। यह कोई सामान्य गलती नहीं थी। उनके सामने दलित के अधिकार और सम्मान की जगह नहीं है। इनके दिल में बाबा साहेब के लिए सम्मान नहीं है। वे कभी पश्चाताप नहीं कर सकते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि भारत के हर नागरिक का गरिमामय जीवन सुनिश्चित होना चाहिए । बीजेपी का मकसद ऐसी नीतियां बनाना है, जिसमें हर वर्ग का विकास हो, सभी को आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित हो, यह भी हमारी सरकार ने किया है. भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं. राजनाथ सिंह ने बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक संगठन की बैठक मात्र नहीं है, बल्कि एक संकल्प सभा है, उस संकल्प की सिद्धि के लिए जो बिहार और भारत दोनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमें लेना है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में यह सिद्ध किया है कि भारत बदल सकता है और भारत आगे बढ़ सकता है, बशर्ते नेतृत्व सुदृढ़ हो, नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और राष्ट्र-हित सर्वोपरि रखा जाए. हमें यहीं विश्वास बिहार के हर निवासी के दिल तक पहुंचाना है

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




