राजीव गांधी की जयंती पर वृक्षारोपण व रक्तदान शिविर आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 81वें जन्मदिवस के अवसर पर झारखण्ड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी एवं महात्मा फुले संस्थान, राँची के सौजन्य से YMCA पब्लिक स्कूल, धुर्वा, राँची में वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने केक काटकर राजीव गांधी की स्मृतियों को नमन किया। वित्त मंत्री ने कहा कि स्व. राजीव गांधी का जीवन देश की प्रगति और नवाचार को समर्पित रहा है। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने बच्चों के बीच मिठाइयाँ भी बांटी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि भूषण राय, आलोक दुबे, अरुण कुमार सिंह, किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और