राज्य निर्माण में छात्रों–युवाओं की अहम भूमिका : प्रवीण प्रभाकर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि 22 जून को बलिदान दिवस के माध्यम से राज्य के नवनिर्माण के लिए हुंकार भरी जाएगी। श्री प्रभाकर ने आज केंद्रीय कार्यालय में आजसू छात्र संघ की बैठक में कहा कि राज्य निर्माण में छात्रों–युवाओं की अहम भूमिका रही है। झारखंडी जनता के हितों के संघर्ष के लिए पुनः छात्रों–युवाओं को आगे आना होगा।बैठक में बलिदान दिवस समारोह की तैयारी के संबंध में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि 22 जून को रांची में आयोजित बलिदान दिवस ऐतिहासिक होगा। इसे सफल बनाने के लिए आजसू छात्र संघ के सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में राज्यभर से कार्यकर्ता जुटेंगे।कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों–युवाओं के साथ छल कर रही है। झामुमो ने चुनाव के समय जो वायदे किए थे, उन्हें हेमन्त सोरेन भूल चुके हैं। युवाओं को न रोजगार दिया जा रहा है और न ही बेरोजगारी भत्ता। राज्य का शैक्षणिक माहौल भी सुधारने का कोई प्रयास नहीं हो रहा। बैठक में राजकिशोर महतो, रोशन नायक, राजेश सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो , नितेश कुमार, शिवम कुमार, अभिषेक कुमार, अंगद, बिट्टू , प्रियांशु, पीयूष कुमार, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक